February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

विधानसभा अध्यक्ष ने की सीएम धामी से भेंट

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पहले तो लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने की बधाई दी।

इसके बाद कोटद्वार की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का यहां के विकास कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कोटद्वार मार्ग से चारधाम यात्रा की संभावनाओं पर की गई घोषणा पर भी आभार जताया। कहा, इससे कोटद्वार विस और पौड़ी जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा। कहा, जहां एक ओर पर्यटन एवं चारधाम की दृष्टि से कोटद्वार एक मुख्य मार्ग बन सकता है, वहीं आने वाले यात्रियों से ऋषिकेश मार्ग पर जाम से भी राहत मिलेगी।

कहा, इससे कोटद्वार व आसपास के अन्य क्षेत्रों में लोगों को रोजगार मिलेगा। विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द चारधाम यात्रा कोटद्वार से शुरू करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी से कोटद्वार में स्थिति नदी व गदेरों में रिवर ट्रेनिंग के लिए अतरिक्त धनराशि की मांग की। बताया, पिछली बरसात में कोटद्वार में आपदा से भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिए अतिरिक्त धनराशि के माध्यम से नदियों के उफान से लोगों को बचाया जा सकता है।

ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा के दौरान सीएम से विशेष कर भाबर एवं सनेह क्षेत्र में बारिश के दौरान नदी-नालों में अत्यधिक जलभराव की समस्या के चलते रात्रि में स्थानीय लोगों को आवाजाही में ढेरों कठिनाई को देखते हुए कोटद्वार के विभिन्न मार्गों के लिए सोलर लाइट लगाने की भी मांग की।

Loading

About The Author


Spread the love