बोलीं, पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में अधिकारी कोई लापरवाही न बरतें
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेकर अफसरों को कई सुझाव और निर्देश दिए।
उन्होंने नंदपुर, घराट मवाकोट, सत्तीचौड़, ध्रुवपुर सुखरो, गिवंई स्रोत, बुद्धा गार्डन, बालासौड़ आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अफसरों को कई निर्देश भी दिए। बीते दिन भी उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया था। बृहस्पतिवार को सुबह विस अध्यक्ष ने नंदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां सुखरो नदी के जलस्तर बढ़ने से लोगों की जमीन का बहुत बड़ा हिस्सा भूमि कटाव से बह गया है। इस समस्या को लेकर लोगों ने विस अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
विधानसभा अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि आपदा की घड़ी में वो उनके साथ खड़ी हैं।
विस अध्यक्ष ने कहा, वे आपदा पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रहीं हैं। बताया, आपदा पीड़ितों को कोटद्वार में प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जहां भोजन, शुद्ध पानी और स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है।
उन्होंने अफसरों को अलर्ट मोड में रहने और बंद मार्गों, क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाइनों को जल्द बहाल करने के भी निर्देश दिए।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश