बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष और कोटद्वार विस क्षेत्र की विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपनी विस में चल रहे कार्यों का अफसरों संग औचक निरीक्षण कर कई निर्देश दिए।






उन्होंने सिगड्डी में बन रही सिंचाई नहर का निरीक्षण कर अफसरों को रोड के किनारे से मिट्टी हटाने के निर्देश दिए। ऋतु ने बताया, करोड़ों रुपये की लागत से बनी सिंचाई नहर अब बनकर तैयार है। नहर से सिगड्डी की जनता को खेती किसानी में राहत मिलेगी। विस अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ रामदयालपुर में बन रही सिंचाई गूलों का भी निरीक्षण किया और समय से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ मालन पुल का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति से नाखुश विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य में तेजी लाने के सख्त आदेश दिए। उन्होंने बारिश के मौसम से पहले विभाग को मालन पुल के नीचे जमे मलबे को भी हटाने के निर्देश दिए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश