बोले, प्रदेश में कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थल हैं, जिन्हें फिल्मों की शूटिंग संग प्री-वेडिंग शूट के लिए भी प्राथमिकता दी जा रही
चारधाम के अलावा उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता रहा है
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वेडिंग डेस्टिनेशन के संबंध बहुत ही अच्छे अच्छे सुझाव मिले में हैं, जिन्हें जल्द अमल में लाया जाएगा।
धामी बुधवार को कैंप कार्यालय में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक में कहा, उत्तराखंड में कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण स्थल है, जिन्हें फिल्मों की शूटिंग के साथ प्री-वेंडिंग शूट के लिए भी प्राथमिकता दी जा रही है। कहा, चारधाम के अलावा उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता रहा है, अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी प्रदेश खास पहचान बनाएगा।
कहा, सरकार प्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए एक विस्तृत नीति बनाने पर कार्य कर रही है और जल्द ही उसके परिणाम सामने आएंगे। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के अनुरूप उत्तराखंड जल्द ही वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में भारत ही नहीं वरन विश्व में नंबर वन बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कहा, उत्तराखंड ग्लोबल समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से शादियों के लिए विदेश जाने के बजाय वेडिंग के लिए उत्तराखंड आने का आह्वान किया था, जिस पर हम कार्य कर रहे हैं।
कहा, प्रदेश में वेडिंग के लिए सैकड़ों डेस्टिनेशन हैं। उन्होंने युवाओं का उल्लेख करते हुए कहा, वेडिंग को हर कोई यादगार बनाना चाहता है और हमारा भी प्रयास है कि हरेक की वेडिंग यादगार बने। कहा, जो उत्तराखंड में मिल सकता है, वह पूरी दुनियां में कहीं और नहीं मिल सकता है। कहा, यहां त्रियुगीनारायण है, जहां शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ था, यहां जागेश्वर धाम है, यहां बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री जैसे मंदिर हैं, यहां रामनगर जैसा वृहद वन क्षेत्र है। यहां आदि कैलाश है, यहां क्या नहीं है।
कहा, हम भविष्य में आप सभी के सुझावों को लेकर पॉलिसी बनाने के साथ ही हमारा हर प्रकार का सहयोग आप सभी को प्राप्त होगा। सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा, देवभूमि में चारधाम के अलावा कई स्थल हैं और त्रियुगीनारायण तो शिव-पार्वती विवाह के लिए ही प्रमुख रूप से जाना जाता है। कहा, प्रदेश के कई स्थानों में फिल्मों की शूटिंग भी होती है, जिसके लिए देवभूमि को फिल्म फ्रेंडली अवार्ड भी मिल चुका है और प्रदेश में वेडिंग के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
बैठक में उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स ने प्रतिभाग किया। वेडिंग प्लानर सौरभ और सीता ने अनुभव साझा करते हुए बताया, आजकल के युवाओं को वेडिंग के लिए नेचुरल व्यू चाहिए, जिसके लिए उत्तराखंड बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन है और यहां का मौसम भी काफी अच्छा है। बताया, वे अब तक 60 से अधिक शादियों की व्यवस्था कर चुके हैं। वेडिंग प्लानर शैलजा और आयुष ने बताया, हम देवभूमि के ऋषिकेश, त्रियुगीनारायण, चकराता आदि में वेडिंग करा चुके हैं। कहा, यहां का वातावरण, मौसम, प्रकृति की विविधता आदि को देखते हुए देवभूमि के प्रति लोगों का जबरदस्त आकर्षण है।
सीजेवाई गुड़गांव से वेडिंग प्लानर रेनू ने कहा, हम अभी तक 200 से अधिक विवाह करा चुके हैं। अन्य वेडिंग प्लानर्स ने भी सुझाव साझा किए। इस मौके पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, गिरिजा शंकर जोशी, गौरव, तरुण मौजूद थे। संचालन गिरिजा शंकर जोशी ने किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश