February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

शिल्पा शेट्टी परिवार संग केदारनाथ पहुंचीं

Spread the love

जौलीग्रांट हैलीपैड से शुक्रवार को दो धामों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। जौलीग्रांट हैलीपैड से शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी अपने परिवार के साथ बाबा केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुईं।

उधर, जौलीग्रांट से रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर हैलीपैड से सुबह 11: 30 बजे एमआई 17 हेलीकॉप्टर 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी, उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। हेली सेवा के प्रबंधक पीके छाबरी ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनेत्री का स्वागत किया।

Loading

About The Author


Spread the love