February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंकने के विरोध में हिंदूवादी मुखर

Spread the love

बोले, पूर्णागिरी मां के दर्शन करने जा रहे भक्तों पर पत्थरबाजी सहन नहीं, धामी सरकार 24 घंटे में करे गिरफ्तार

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पूर्णागिरी मां के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के खटीमा में पत्थरबाजी के विरोध में हिंदूवादी संगठन जहां उतर आए हैं, वहीं प्रदेश की धामी सरकार को 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है।

पत्रकारों से बृहस्पतिवार को वार्ता करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति रामस्वरूपानंद गिरि ने कहा, अभी छह दिन पहले खटीमा में एक समुदाय के लोगों ने अपने धार्मिक स्थल से पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी कर कई को घायल कर दिया। कहा, उत्तराखंड देवभूमि है, यहां के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। यहां बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं पर अगर इसी प्रकार जिहादी पत्थर मारेंगे तो ऐसे कृत्य से सरकार की छवि धूमिल होगी। साथ ही ऐसे कृत्य से आगामी चारधाम यात्रा पर और अन्य शक्तिपीठों पर तीर्थयात्रियों का आना बंद हो जाएगा।

उन्होंने कई सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया कि खटीमा में श्रद्धालुओं पर पत्थर बरसाने वाले आरोपियों और जिहादियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल में डालें। चेतावनी दी, यदि सरकार ऐसा नहीं करती, तो आंदोलन और आत्मदाह तक करने को मजबूर हो जाएंगे। यति परमात्मानंद गिरी ने कहा, हम यति शिष्यों ने कुछ महीने पहले देवभूमि शुद्धिकरण अभियान चलाया था, जिसमें अपने खून से 11,000 रक्त पत्र लिखकर मुख्यमंत्री धामी को स्पीड पोस्ट से भेजा था और पद यात्रा कर पत्र भी दिया था, जिस पर सीएम ने कार्यवाही का आश्वासन दिया था, परंतु अभी तक कुछ नहीं हुआ।

राष्ट्रीय योगी सेना की जिला उपाध्यक्ष शशि रावत ने कहा, मानवता की रक्षा के लिए उत्तराखंड के शक्तिपीठों और चारोंधामों की रक्षा के लिए सनातनी हिंदुओं की और हिंदू बहन-बेटियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए यदि प्रदेश सरकार चुनाव से पहले अवैध मजारों और मदरसों को नहीं हटवाती तो योगी सेना यति रामस्वरूपानंद गिरि और यति परमात्मानंद गिरी के साथ है। राष्ट्रीय योगी सेना के प्रांत प्रभारी हयात सिंह बिष्ट ने कहा, हिंदुओं पर किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्णागिरि माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर पत्थर बरसाने वाले जिहादियों पर कार्यवाही करवाने को उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटा जाएगा।

ये रहे मौजूद

यति रणसिंघानंद गिरी, यति निर्भयानंद गिरी, यति यतिन्द्रानंद गिरी, जीतू बजरंगी,
राष्ट्रीय योगी सेना के देहरादून जिलाध्यक्ष विजय सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र ध्यानी, देहरादून नगर अध्यक्ष तरुण कांत, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र नेगी, जिला संरक्षक सुनील भट्ट, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, देहरादून तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कठेत, गड़वाल मंडल महामंत्री योगेश भट्ट, प्रदेश महासचिव गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह बिष्ट, ग्राम सभा मीडिया प्रभारी आकाश, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बाबा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन देवी, कमलेश थापा और संतोष पांडे आदि।

Loading

About The Author


Spread the love