February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

संवेदनशील बेलड़ा गांव में दो गुटों में फायरिंग, एक जख्मी

Spread the love

तनाव को देखते हुए जिले के कई थानों का फोर्स तैनात किया गया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। जिले के रुड़की कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव में रविवार देर रात विवाद के बाद एक ही बिरादरी के दो गुटों में फायरिंग हो गई, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, गांव में फायरिंग की सूचना पर पुलिस- प्रशासन के हांथ पांव फूल गए।बेलड़ा गांव में फिर बवाल होने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव में देर रात थ्रेसर मशीन को लेकर गांव के ही एक बिरादरी के दो गुट भिड़ गए।
पहले दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की चपेट में महेंद्र (75) आ गया और उसके हाथ में गोली लग गई, जिससे घायल हो गया। गांव में फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया।
इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव शर्मा ने बताया, जांच की जा रही और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, संवेदनशील इस गांव में फिर से विवाद के बाद फायरिंग की जानकारी पर भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया और मामले की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love