February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

समान नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी

Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा, यूसीसी लागू होने से सभी को समान अधिकार संग महिलाओं के उत्पीड़न पर लगाम लगेगी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। विधानसभा से पारित उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। अब नियमावली बनने के बाद राज्य में यूसीसी लागू हो जाएगा।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। कहा, निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी।

कहा, प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में समान नागरिक संहिता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है। उधर, समान नागरिक संहिता को राष्ट्रपति की मंजूरी की पुष्टि गृह सचिव शैलेश बगोली ने भी की है।

Loading

About The Author


Spread the love