
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भाजपा के 20 नेताओं को समितियों, आयोग और परिषद आदि में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा।
बताया जाता है कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी यह पहली सूची है। आगामी दिनों में और भी भाजपाइयों को सरकार दायित्व सौंप सकती है। सरकार का मानना है कि भाजपा नेताओं को सौंपे गए विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में और भी तेजी आएगी एवं उनके प्रभावी अनुश्रवण में मदद मिलेगी। मंगलवार को इस सूची को प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री ने 20 लोगों को दायित्व सौंपे हैं।
इनको सौंपे गए ये दायित्व
●हरक सिंह नेगी (चमोली), उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद।
●ऐश्वर्या रावत (रुद्रप्रयाग), उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग।
गंगा बिष्ट (अल्मोड़ा), उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद।
●श्याम अग्रवाल (देहरादून), उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद। शांति मेहरा (नैनीताल), उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद।
●भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून), उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग।
●हेमराज बिष्ट (पिथौरागढ़), उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद।
●रामचंद्र गौड़ (चमोली), अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद।
●पूरन चंद नैलवाल (अल्मोड़ा), उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखंड परिषद।
●रामसुंदर नौटियाल (उत्तरकाशी), उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण।
●सायरा बानो (ऊधमसिंह नगर), उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग।
●रेनू अधिकारी (नैनीताल), अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद।
●रजनी रावत (देहरादून), उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति।
●ओमप्रकाश जमदग्नि (हरिद्वार), उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद।
●भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर), उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद।
●कुलदीप कुमार (देहरादून), अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद।
●ऋषि कंडवाल (पौड़ी), उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति।
●वीरेंद्र दत्त सेमवाल (टिहरी), उपाध्यक्ष उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद।
●अजय कोठियाल (टिहरी), अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति।
●श्याम नारायण पांडे (नैनीताल), उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश