February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सरकार 50 रुपये किलो पिरूल खरीदेगी : धामी

Spread the love

रुद्रप्रयाग के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, कहा- सरकार पिरूल लाओ-पैसे पाओ मिशन पर भी कर रही काम

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार पिरूल लाओ-पैसे पाओ मिशन पर भी कार्य कर रही है। जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे।

यह घोषणा बुधवार को रुद्रप्रयाग के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। कहा, पिरूल लाओ-पैसे पाओ मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का कार्पस फंड अलग से रखा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जंगल में बिखरी पिरूल की पत्तियों को एकत्र करते हुए जन-जन को साथ जुड़ने का संदेश दिया।

कहा, पिरूल की सूखी पत्तियां वनाग्नि का सबसे बड़ा कारण होती हैं। धामी ने लोगों से अनुरोध किया कि आप भी अपने आस-पास के जंगलों को बचाने के लिए युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों संग मिलकर बड़े स्तर पर अभियान के रूप में संचालित करने का प्रयास करें।

Loading

About The Author


Spread the love