February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सांविधानिक अधिकारों की दी जानकारी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बुधवार को गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, धर्मपुर में स्कूली बच्चों को सांविधानिक अधिकारों की जानकारी कानूनविदों ने दी।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सीनियर सिविल जज हर्ष यादव ने विद्यालय के सभी भैया-बहनों को उनके सांविधानिक मूल अधिकार और नीति निर्देशक कर्तव्यों का बोध कराया। इस दौरान भैया-बहनों के विकास की दृष्टि से नशा उन्मूलन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर प्रकार की कानूनी सहायता का आश्वासन दिया गया।

इसके पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने सीनियर सिविल जज हर्ष यादव का पटका पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शिव गोविंद सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्राविधिक कार्यकत्री सीमा कटारिया, रंजू रावत और विद्यालय परिवार के आचार्य उपस्थित रहे।

Loading

About The Author


Spread the love