February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम आवास में होली की धूम

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को अबीर-ग़ुलाल लगा होली की दीं शुभकामनाएं

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने सरकारी आवास परिसर में रंग पर्व का आयोजन कर आने वाले सभी आगंतुकों को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भी मुख्यमंत्री धामी को होली की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में होली से संबंधित पारंपरिक गीत- श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढ़ोल-दमाऊ के बीच एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद और टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

About The Author


Spread the love