हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से महाराज की चांइशील घाटी को जोड़ने पर चर्चा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर विस्तार से जहां चर्चा हुई।




उधर, विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से भी मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां प्रतिभा सिंह के साथ उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज से बीजापुर गेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क पर और पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर चर्चा हुई।
महाराज ने कहा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हिमालय की गोद में बसी चांइशील घाटी उत्तरकाशी, देहरादून और शिमला (हिमाचल प्रदेश) जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यहां जाने के लिए पर्यटक उत्तराखंड के बजाय हिमाचल के रास्ते जाते हैं। साहसिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण चांइशील घाटी में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं।
कहा, यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत पहाड़, मीलों लंबे बुग्याल (मखमली घास के मैदान), जल धाराएं व दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भरपूर खजाना मौजूद है। बैठक के दौरान दोनों के बीच कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश