मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए लक्ष्य को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
ग्राफिक एरा ग्रुप ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 25 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद थे।







उधर, ग्राफ़िक एरा ग्रुप ने भी एक कार्यक्रम के दौरान लक्ष्य सेन को सम्मानित करते हुए 25 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक की दौड़ तक पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता साथ है। कहा, जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। इस मौके पर लक्ष्य सेन की माता निर्मला सेन, पिता केडी सेन और उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी उपस्थित थे।
उधर, पेरिस ओलंपिक-2024 में शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए लक्ष्य सेन को ग्राफ़िक एरा ग्रुप की ओर से भी सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में चौथे स्थान पर रहे थे। सेन ग्राफिक एरा के छात्र रहे हैं। इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन कमल घनसाला, उनकी पत्नी चेयरपर्सन राखी घनसाला ने लक्ष्य सेन को ग्रुप की तरफ से 25 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। इस मौके पर लक्ष्य सेन के माता-पिता आदि भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश