बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सपा के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पंवार ने सोमवार को भाजपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गए।
सोमवार को काफिले के साथ शिमला बाईपास स्थित प्रकाश गार्डन पहुंचे पंवार के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्य मंत्री अजित चौधरी, विधायक विनोद चमोली, महापाौर सुनील उनियाल गामा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर व अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सुभाष पंवार भाजपा में शामिल हुए।
सुभाष पंवार ने बीजेपी में अपनी आस्था जताते हुए कहा, मैं अपनी निष्ठा और लगन से बीजेपी के हाथों को मजबूत करूंगा। इस मौके पर महिला नेत्री नीलम बंसल, सुधीर अग्रवाल, सुनील चौधरी, अशोक ग्रोवर, राजेंद्र सरोहा, राजू गोयल, बिजेंद्र सिंह, विजय सिंह, रोहित शर्मा, डॉ. पीयूष चौहान, संग्राम सिंह, प्रवीन गुप्ता, मयंक गुप्ता, संजीव गुप्ता, पिंकू पंवार, सोनू शर्मा, विकास गोयल, ठाकुर जसवंत सिंह, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र पंवार, कपिल त्यागी, सुशील रावत आदि मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश