February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सेना भर्ती की तैयारी कराने वाले निजी कॉलेज का तीन मंजिला भवन ढहा

Spread the love

डिफेंस एकेडमी कॉलेज भवन बरसाती नदी से बिल्कुल सटाकर बनाया गया था
रविवार को दोपहर से देर रात तक हुई कई घंटों की बारिश से नदी उफना गई थी

बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी से सटे मालदेवता स्थित सेना में भर्ती की तैयारी कराने वाले एक निजी कॉलेज की तीन मंजिला बिल्डिंग बारिश के चलते सोमवार को भरभराकर ढह गई। हादसे के समय कॉलेज में एक भी छात्र नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
देहरादून डिफेंस एकेडमी के नाम से मालदेवता में एक कॉलेज चलता है। इस निजी कॉलेज की तीन मंजिला खूबसूरत बिल्डिंग बनी थी। यहां पर देशभर से सेना भर्ती की तैयारी के लिए भारी संख्या में छात्र दाखिला लेते हैं और कैंपस में ही रहते थे।
बताया जाता है कि प्राइवेट कॉलेज की बिल्डिंग एक बरसाती नदी से सटकर बनी है। रविवार को दोपहर के बाद से सोमवार तड़के साढ़े पांच बजे तक राजधानी में हुई लगातार मूसलाधार बारिश से निजी कॉलेज के ठीक बगल में बहने वाली बरसाती नदी भी उफना गई और कॉलेज की बिल्डिंग को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
बरसाती नदी की चपेट में आकर यह बिल्डिंग सोमवार को ताश की पत्तों की तरह भरभराकर नदी में समाहित हो गई। ज्ञात हो कि अभी दो दिन पहले ही जिला प्रशासन ने लगातार बारिश और आ रही आपदा को देखते हुए खाली करा लिया था। इस निजी कॉलेज में छात्र नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की पढ़ाई और सेना में भर्ती होने की तैयारी कराई जाती है।

Loading

About The Author


Spread the love