एहतियातन चंडी देवी रोपवे और पैदल मार्ग भी प्रशासन ने बंद कर दिया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार को चंडी देवी मंदिर के पास भूस्खलन से दुकान का पुस्ता ढह गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर को खाली कराने की कार्रवाई शुरू करते हुए एहतियातन रोपवे और पैदल मार्ग भी बंद कर दिया है।
उधर, भूस्खलन के चलते दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, जिला प्रशासन ने चंडी देवी मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा दिया, जिससे मंदिर में सन्नाटा पसर गया। जिलाधिकारी ने बताया, एहतियातन फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है और जो शपहुंचे थे, उन्हें वापस भेज दिया गया है।

बताया, रोपवे और पैदल मार्ग दोनों को फिलहाल बंद किया गया है। उधर, मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भी पहाड़ी से मलबा गिर गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। प्रशासन की टीम मलबा साफ कराने के कार्य में जुटी हुई है।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश