मुल्तान समाज के श्रद्धालुओं ने दिन में मां गंगा संग दूध की होली खेली
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार सुबह मुल्तान समाज के लोगों ने श्रद्धा और हर्षोल्लास संग मुलतान जोत की शोभायात्रा निकाल हरकी पैड़ी पर गंगा में दुग्ध की होली खेली।



हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर मुल्तान समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा की पूजा कर शाम को गंगा आरती के बाद विश्व शांति के लिए सैकड़ों जोत गंगा में प्रवाहित कर 114 वर्ष पुरानी परंपरा को कायम रखा। कांवड़ मेले के बाद गंगा तट पर मनाया जाने वाला जोत महोत्सव की तैयारियां शनिवार शाम को ही पूरी हो गई थी। तोरण द्वारों से सजी धर्मनगरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मुल्तान जोत महोत्सव में अपनी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराया।
इससे पूर्व भूपतवाला स्थित सूखी नदी से मुल्तान जोत महोत्सव शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में शामिल धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, बाबा रामदेव और क्रिकेटर विराट कोहली का रूप धरे कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश