February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हाउस ऑफ हिमालयाज ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च

Spread the love

सीएम धामी ने हाउस ऑफ हिमालय पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी किया अवलोकन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के ई-कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया था। हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड प्रदेश के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है। कहा, इसका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार होने से निश्चित ही जन जन तक पहुंचेगा।

कहा, ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं, बल्कि राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है और कई स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। कहा, हाउस ऑफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे। सचिव राधिका झा ने ब्रांड के संबंध में कहा, प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ़ हिमालयाज में लिया गया है। साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों का क्वालिटी चेक किया जा रहा।

बताया, वेब पोर्टल में कई उत्पादों की विस्तार से जानकारी भी दी गई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव पंकज पांडे, सचिव अरविंद हयांकी, सचिव नीरज खैरवाल, सचिव दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव मनुज गोयल आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love