February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हेमकुंड साहिब से बर्फ हटाने सेना के जवान पहुंचे

Spread the love

25 मई से शुरू हो रही है हेमकुंड साहिब की यात्रा, गुरुद्वारा के सेवादार भी घांघरिया के लिए रवाना

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हेमकुंड साहिब की यात्रा से पूर्व रास्तों और गुरुद्वारा के आसपास जमा बर्फ को हटाने के लिए सेना की पहली टुकड़ी 35 जवानों की गोविंदघाट गुरुद्वारा पहुंची, जहां से गुरुग्रंथ साहिब का पाठ और अरदास के बाद सेवादारों के साथ घांघरिया के लिए रवाना किया गया।

हेमकुंड साहिब के पड़ाव स्थल गोविंदघाट पहुंचे सेना की पहली टुकड़ी के 35 जवानों को यहां पर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ और अरदास के बाद गुरुद्वारा के सेवादारों के साथ गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने रवाना किया। सेना के जवान बर्फ हटाने का काम 22 अप्रैल से शुरू करेंगे। गौरतलब हो कि यात्रा श्रीहेमकुंड साहिब इस वर्ष 25 मई से शुरू हो रही है।

यात्रा की तैयारियों में मुख्य कार्य यात्रा पथ से बर्फ को हटाने का होता है। घांघरिया से चार किलोमीटर दूर अटलाकोटी में 10 फीट से ज्यादा ऊंचा और करीब दो सौ फीट लंबा हिमखंड है, जिसको हटाने का कार्य सेना शुरू करेगी। गौरतलब हो कि यह सेवा शुरू से ही भारतीय सेना द्वारा निभाई जाती है। 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के जेओसी कर्नल सुनील यादव ने हरसेवक सिंह एवं प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के 35 जवानों को बर्फ हटाने की सेवा के लिए रविवार को भेजा।

रविवार सुबह गुरुद्वारा गोविंदघाट में गुरुग्रंथ साहिब का पाठ और अरदास कर पहली टुकड़ी एवं गुरुद्वारा के सेवादारों को गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने रवाना किया। सेना का यह जत्था 22 अप्रैल से बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेगा। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया, यात्रा से पूर्व रास्ता बना लिया जाएगा। यात्रियों के पहले जत्थे का प्रस्थान 22 मई को गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ऋषिकेश गुरुद्वारा से किया जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love