February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

होली मिलन में बिखरे संस्कृति के रंग, जमकर उड़ा गुलाल

Spread the love

प्रजापति सामाजिक संस्था ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रजापति सामाजिक संस्था के होली मिलन समारोह में कारगी चौक स्थित राजश्री टॉवर में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। इस दौरान समाज के लोगों ने जहां होली की एक दूसरे को बधाई दी, वहीं समाज हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।

संस्था के होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुबह 10 बजे संस्था के संरक्षक राम सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान सभी के परिचय के बाद होली पर रचनाएं सुनाने का सिलसिला शुरू हुआ। सुधीर आर्य, कैप्टन केजे सिंह ने होली पर कविताएं सुनाई।

इसके बाद कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें महिला, पुरुष, बच्चों सहित सभी ने भागीदारी की। बच्चों ने भी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रथम और द्वितीय आने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। जलपान के बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संचालन संस्था के लेखा परीक्षक सुधीर आर्य ने किया।

ये रहे मौजूद

संस्था अध्यक्ष आरके दक्ष, सचिव सुमित कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार प्रजापति, केंद्रीय दून उपाध्यक्ष चंद्रपाल आर्य, सचिव परवादून नवीन कुमार प्रजापति, विधि सलाहकार चंद्रपाल एडवोकेट, संगठन सचिव मुकेश प्रजापति, प्रचार प्रसार प्रभारी संदीप कुमार प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, अनीता प्रजापति, मीना प्रजापति, अंकित आर्य, गीता, रूपा प्रजापति, सुभाष प्रजापति, अलखदेव प्रजापति, बाबू सिंह, विक्रम सिंह प्रजापति, ललित कुमार वर्मा, सत्यवीर खोरीवाल, शुभम प्रजापति, गौतम कुमार, अजय कुमार प्रजापति, सुजीत पंडित, आशुतोष आर्य, विकास आर्य, ध्रुव कुमार, रचना प्रजापति, हरिशंकर, बिंदु, दयावती, रेनू रंक, रामा प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, शिव कुमार सिंह, अमन प्रजापति, शिवाजी प्रजापति, शिवांगी प्रजापति, छवि प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love