
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल में बुधवार को प्रथम बुनियादी प्रशिक्षण कोर्स के दीक्षांत समारोह में 119 आरक्षी बल का हिस्सा बने।
परेड समारोह के मुख्य अतिथि बल मुख्यालय नई दिल्ली के महानिरीक्षक (आसूचना) छेरिंग दोरजाई द्वारा सर्वप्रथम शहीद स्मृति स्थल पर एसएसबी के शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद आरक्षी प्रशिक्षु द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। गया। डिप्टी कमांडेंट राजन राय द्वारा प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय ध्वज व निशान के समक्ष संविधान को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बताया, इन 119 आरक्षी प्रशिक्षुओं को 32 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण की अवधि में शारीरिक व मानसिक तौर पर क्षमता प्रदान करने के साथ इनकी सोच में सकारात्मकता की तरंगे प्रवाहित करने का सम्पूर्ण प्रयास किया गया है, जिससे बल की निरंतर बढ़ती हुई जिम्मेदारियों में यह सभी सशक्त एवं सफल सैनिक के दायित्व का निर्वहन कर सके। कहा, बल के सभी कर्तव्यों चाहे वो नेपाल-भूटान सीमा पर हो, चाहे निम्न तीव्रता संघर्ष, नक्सल विरोधी, आंतरिक सुरक्षा या कानून व्यवस्था सभी को बाहरी प्रशिक्षण में अनुकरण करके सिखाया गया है।
‘राष्ट्र रक्षायां कृत संकल्पोस्ति’ के अपने ध्येय वाक्य के अनुरूप इन प्रशिक्षुओं को श्रेष्ठतम प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रयास किया गया है। एक जून 2017 से स्थापित इस प्रशिक्षण केंद्र में अब तक 93 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसमें 15 मूलभूत प्रशिक्षण, 43 पदोन्नति प्रशिक्षण, 19 सर्विस प्रशिक्षण व 16 व्यावसायिक विषयगत प्रशिक्षण आदि हैं। इन प्रशिक्षणों में 5,674 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र सेवा हेतु भेजा गया। बुधवार को उत्तीर्ण होने वाले 119 प्रशिक्षु को मिलाकर 5793 बल कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है।
इन प्रदेशों के आरक्षी बने बल का हिस्सा
उत्तर प्रदेश-49, बिहार-31, राजस्थान-31, हिमाचल प्रदेश-02, हरियाणा-02, मध्य प्रदेश-02, जम्मू एवं कश्मीर-01 पश्चिम बंगाल-01
इनको मिला पुरस्कार
ओवरऑल बेस्ट-नीरज कुमार, आंतरिक प्रशिक्षण पुरस्कार-मंजू कुमारी, बाह्य प्रशिक्षण पुरस्कार-सुमेर सिंह यादव, सर्वोतम-फायरर पुरस्कार-मुकेश कुमार, बेस्ट ड्रिल और टर्नआउट पुरस्कार-आशीष कुमार विश्वकर्मा, सर्वोतम प्रशिक्षु (खेल एवं शारीरिक दक्षता) पुरस्कार-सौरभ यादव, सर्वोतम 16 किमी दौड़ पुरस्कार-दीपक कुमार, सर्वोतम बाधाओं/हमले से बचने का पुरस्कार-विक्रम वर्मा, सर्वोतम स्पोर्ट्स पुरस्कार-प्रेम सिंह, सर्वोतम विभिन हॉबी क्लबों/सांस्कृतिक के व्यक्तिगत का पुरस्कार-सोमा रक्षित।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश