
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल और प्रयत्न एक सामाजिक संस्था ने 121 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ यमकेश्वर क्षेत्र की विधायक रेणु बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में स्कूलों के छात्र-छात्राओं और सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खास आकर्षण का केंद्र रहे घोड़े पर सवार बच्चे, जिन्होंने महापुरुषों के रूप में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मी बाई का रूप धारण किया।
इसके अलावा, 121 फीट लंबा तिरंगा झंडा भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगा यात्रा लक्ष्मण झूला डीएम कैंप कार्यालय से शुरू होकर लक्ष्मण झूला बाजार, स्वर्गाश्रम, परमार्थ निकेतन होते हुए वेद निकेतन पर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, संत सेवा आश्रम, भागीरथी धाम और स्वर्गाश्रम ट्रस्ट समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। वेद निकेतन पहुंचने पर सभी ने राष्ट्रगान गाया।
ये रहे मौजूद
मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी, तिरंगा यात्रा संयोजक अश्वनी गुप्ता, नवनीत राजपूत, शकुंतला राजपूत, विनीता नौटियाल, जीतू अवस्थी, गुरु पाल बत्रा, मनोज डोबरियाल, मीनाक्षी भंडारी, विधि गुप्ता, त्रिवेंद्र नेगी, अशोक अग्रवाल, मनीष राजपूत, भरत लाल, गोपाल अग्रवाल, दीपक प्रजापति, जितेंद्र धाकड़, संजीव वर्मा, सोनू बिष्ट आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश