रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राज दरबार में शाही परिवार ने किया पट्टाभिषेक
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बदरीनाथ धाम से संबंधित 47 वर्ष पूर्व समाप्त हुई रावल पट्टाभिषेक की ऐतिहासिक परंपरा उस समय फिर जीवंत हो उठी, जब बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का छह मई (सोमवार) को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजदरबार में पूजा-अर्चना के साथ टिहरी महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने पट्टाभिषेक कर सोने का कड़ा पहनाया।


गौरतलब हो कि इससे पहले वर्ष 1977 में रावल टी केशवन नंबूदरी का पट्टाभिषेक राजदरबार में किया गया था, इसके बाद से यह परंपरा रुक गई थी। बंद हो गई इस परंपरा को फिर से शुरू करने की पहल श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने की और सोमवार को राजदरबार में पूजा अर्चना के बाद रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने निवर्तमान सांसद और महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, बेटी शिरजा शाह और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार की उपस्थिति में अंग वस्त्र भेंट कर सोने का कड़ा पहनाया गया।
इस बाबत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया, रावल की नियुक्ति मंदिर समिति एक्ट 1939 से पहले महाराजा टिहरी द्वारा की जाती थी और यह पट्टाभिषेक एवं सोने का कड़ा पहनाना उसी परंपरा का एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक प्रतीक चिह्न है।
ये रहे मौजूद
राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल, बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, राजमहल के ओएसडी राजपाल जरधारी आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश