
एक अप्रैल को संभालेंगे कार्यभार, वर्ष 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं बर्धन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। वर्ष 1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। 12 जून 1967 में बिहार प्रांत में जन्म लेने वाले आनंद बर्धन एक अप्रैल 2025 को मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया। इसके बाद वर्तमान में अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात बर्धन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। यूपी कैडर के तहत वर्ष 1992 बैच के आईएएस अधिकारी बर्धन उत्तराखंड बनने के बाद यहीं का कैडर ले लिया था। अविभाजित उत्तर प्रदेश में रामपुर, पौड़ी गढ़वाल, इटावा, नैनीताल और हरिद्वार के डीएम पद पर भी रह चुके बर्धन ने उत्तराखंड बनने के बाद वर्ष 2010 में हरिद्वार महाकुंभ में मेलाधिकारी का भी कार्यभार संभाल चुके हैं। बर्धन उत्तराखंड के 19वें मुख्य सचिव हैं।
उत्तराखंड के पहले मुख्य सचिव अजय विक्रम सिंह थे, जिनका कार्यकाल 295 दिन तक का था। इसके बाद यहां के दूसरे मुख्य सचिव मधुकर गुप्ता बनाए गए, जो एक वर्ष 364 तक इस पद पर रहे। गुप्ता के बाद रघुनंदन सिंह टोलिया (दो वर्ष 29 दिन), एम रामचंद्रन (एक वर्ष 30 दिन), सुरजीत किशोर दास (एक वर्ष 304 दिन), इंदु कुमार पांडे (एक वर्ष 90 दिन), नृप सिंह नपलच्याल (273 दिन), सुभाष कुमार (एक वर्ष 273 दिन), आलोक कुमार जैन (333 दिन), सुभाष कुमार (एक वर्ष 273 दिन), एन रविशंकर (303 दिन), राकेश शर्मा (91 दिन), शत्रुघ्न सिंह (एक वर्ष 29 दिन), एस रामास्वामी (327 दिन), उत्पल कुमार सिंह (दो वर्ष 280 दिन), ओम प्रकाश सिंह (339 दिन), सुखबीर सिंह संधू (दो वर्ष 208 दिन), राधा रतूड़ी (एक वर्ष 53दिन)।
Hello