महिला के परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
बेबाक दुनिया ब्यूरो
फतेहपुर। मायके नहीं जाने देने पर मंगलवार को एक युवती ने रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी राजेंद्र पासवान की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अर्चना के साथ बदले का पुरवा थाना हुसेनगंज में हुई थी। परिजनों ने बताया कि अर्चना मायके जाने की जिद कर रही थी, जिस पर राजेंद्र से बहस हो गई। मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास अर्चना ने जहर खा लिया।
परिजनों ने शहर के लोधीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में उसको भर्ती कराया, जहां रात में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, बाद ज्यादा बढ़ने के बाद पति ने मारपीट की थी। इसके बाद पति बिलंदा आ गया। तभी उसे पत्नी के जहर खाने की सूचना मिली। इसके बाद राजेंद्र घर पंहुचा और पत्नी को लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों की युवती के ससुरालियों से विवाद हो गया। युवती के पिता बद्री ने थरियांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी से दो लाख रुपये नकद व सोने के चेन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर सास प्रेमा देवी, पति ने जहर देकर मार डाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है, जांच की जा रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश