April 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पांचवीं की छात्रा से बंद पड़े स्कूल में की गंदी हरकत

Spread the love

अमरूद खिलाने के बहाने अधेड़ ले गया था, लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हमीरपुर। जिले में पांचवीं की छात्रा को बंद पड़े स्कूल में बुलाकर बृहस्पतिवार को अधेड़ ने उसके साथ गंदी हरकत की। ग्रामीणों ने अधेड़ को दबोचकर पुलिस की सौंप दिया।

छात्रा के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि राठ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 11 वर्षीय पुत्री गांव के स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ती है। ब्रहस्पतिवार को 11 वर्षीय पुत्री मवेशी लेकर खेतों में चराने गईं थीं।

शाम को वापस घर लौट रही थी। रास्ते में एक बंद पड़े निजी स्कूल में पथखुरी गांव निवासी शिवबालक रहता है। आरोप है शिवबालक ने नाबालिग को अमरूद खिलाने के बहाने विद्यालय में बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़ित छात्रा के मुताबिक, आरोपी लघुशंका करने लगा। इसी बीच मौका पाकर वह भाग निकलीं। कोतवाल ने कहा, पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love