चार दिवसीय प्रतियोगिता का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी में किया शुभारंभ
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। नई टिहरी झील में बृहस्पतिवार से चार दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स कप का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने का आह्वान करते हुए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण भी मौजूद थे। 14 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाला वॉटर स्पोर्ट्स कप टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य से किया जा रहा है।

टिहरी झील में शुरू प्रतियोगिता के दौरान कयाकिंग एवं कैनोइंग में देश के कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।आयोजन के दौरान ही गोवा में होने वाले 37वे ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उम्दा प्रर्दशन करने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।


गौरतलब हो कि टिहरी झील में यह प्रतियोगिता दूसरी बार आयोजित की जा रही है। उधर, प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना परिचय देते हो खेलने की अपील की। उन्होंने हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उधर, इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसका मौजूद मेहमानों ने लुत्फ उठाया।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश