May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

लाल किताब के जनक की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Spread the love

लाल किताब के पितामह माने जाते थे वेणी माधव गोस्वामी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। ज्योतिष और लाल किताब के पितामह पंडित वेणी माधव गोस्वामी की अस्थियां सतीघाट कनखल में गंगा में विसर्जित की गईं। उनके बेटे रिवू कांत गोस्वामी ने पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की।

सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान रहे वेणी माधव लाल किताब के विशेषज्ञ माने जाते थे। उन्होंने लाल किताब को लोगों तक पहुंचाया। सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के महामंत्री रहे डॉ गोस्वामी गिरिधारी लाल के पुत्र थे। गोस्वामी का अस्थि कलश दिल्ली से कनखल सती घाट उनके परिजन लेकर आए थे।

यहां पर मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सुनील दत्त पांडेय, अरुण शर्मा, सुबोध बडोला, संदीप धस्माना, नरेश भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, प्रवीन कौशिक आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Loading

About The Author


Spread the love