May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश

Spread the love

संविधान की प्रति लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सांसद नए भवन में पहुंचे

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के मौके पर देश के संसदीय इतिहास में मंगलवार को एक नया अध्याय उस समय जुड़ गया, जब नए संसद भवन में विधाई कामकाज शुरू हो गया। पहले दिन ही नए संसद भवन ने इतिहास रचते हुए महिलाओं के लिए आरक्षण का विधेयक नारी शक्ति वंदन पेश किया गया।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की प्रति लेकर सांसदों के साथ नए संसद भवन में प्रवेश किया। इस मौके पर मोदी ने कहा, यह आजादी के अमृत कल का सवेरा है। नए संसद भवन में सभी सांसदों का स्वागत करता हूं। वहीं, पीएम मोदी ने पुराने संसद भवन में सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री की अगुवाई में पुराने संसद भवन से नए भवन में जाने के दौरान उनके पीछे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी, संसद राहुल गांधी, जय राम रमेश, केसी वेणुगोपाल, डीएमके सांसद टीआर बालू आदि भी चल रहे थे।

कुछ देर बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी नए संसद भवन में पहुंचे और इसके बाद नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ शुरू हुई। नए संसद भवन में पहले ही कार्य दिवस पर महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया।

बुधवार को इस विधेयक के पास होने पर कोई समस्या नजर नहीं आ रही और बृहस्पतिवार को इसको राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। संसद से विधेयक के पास होने और कानून के अधिसूचित होने के बाद यह 15 साल तक लागू रहेगा।

Loading

About The Author


Spread the love