सरस बाजपेई अध्यक्ष और शैलेश अवस्थी निर्विरोध महामंत्री बने
बेबाक दुनिया ब्यूरो
कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब के चुनाव में क्लब के संरक्षक सरस बाजपेई निर्विरोध अध्यक्ष और शैलेश अवस्थी जहां पूर्व में ही महामंत्री चुन लिए गए थे, वहीं 17 सितंबर को अन्य पदों पर हुए मतदान के बाद पूरी कार्यकारणी चुन ली गई।
वरिष्ठ मंत्री पद पर मोहित दुबे और कनिष्ठ मंत्री पद पर शिवराज साहू चुने गए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुनील साहू ने कब्जा जमाया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव शाश्वत ने कब्जा जमाया, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज यादव चुने गए।
उधर, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कौश्तुभ शंकर मिश्रा को चुना गया, जबकि अन्य सदस्यों में गगन पाठक, विवेक पांडे, अंकित शुक्ला, दीपक सिंह, दिवस पांडे, मयंक मिश्रा, उत्सव शुक्ला, अमन चतुर्वेदी, मोहम्मद नौशाद और रोहित निगम चुने गए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश