May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : दुकान में आग से लाखों का सामान राख

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। जिले के रुड़की क्षेत्र के मंगलौर में शुक्रवार की रात एक कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड के सूत्रों के मुताबिक, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। पुलिस के अनुसार, मंगलौर कस्बे के मोहल्ला किला के मेन बाजार में नंदकिशोर की शिवानी कन्फेक्शनरी की दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, दुकान स्वामी रात में दुकान बंद कर अपने घर चला गया था।

देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर रुड़की और मंगलौर की फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी बताया कि आग शार्ट सर्किट होने से लगी है। बताया, आग लगने के कारणों की फिर भी जांच की जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love