May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राघव की हुईं परिणीति चोपड़ा, सात फेरे लिए

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर जिले के एक होटल में रविवार को फिल्म अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा शादी के बंधन में बन गए।

दोनों ने रविवार को सात फेरे लिए। दोनों की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में शाही अंदाज और भव्य समारोह के दौरान आयोजित की गई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, क्रिकेटर हरभजन सिंह, उनकी पत्नी गीता बसरा, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, बहन अनम मिर्जा, शिवसेना उद्धव ठाकरे से आदित्य ठाकरे, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम समेत कई फ़िल्मी सितारे भी मौजूद थे। शादी समारोह के बाद मेहमानों ने लजीज व्यंजन का स्वाद चखा। मेहमानों ने नवदंपति को आशीर्वाद भी दिया।

Loading

About The Author


Spread the love