May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एमकेपी कॉलेज में युवतियों को दिया नारीशक्ति सम्मान

Spread the love

बोले राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देश मे नारीशक्ति सभी क्षेत्रों में अव्वल स्थान पर

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई अनुषांगिक संगठनों के समन्वय समिति स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत एमकेपी कॉलेज में स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से युवतियों को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया।

एमकेपी इंटर कॉलेज के हॉल में सोमवार को उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन व नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संपर्क प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, एबीवीपी की प्रदेश प्रमुख डॉ ममता सिंह, संस्थान सचिव जितेन्द्र नेगी ने दीप जलाकर किया।

नरेश बंसल ने कहा, हमें जरूरत है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को समझे और स्वावलम्बी बनने की ओर कदम बढ़ाएं। आज नारी शक्ति सभी क्षेत्रों में अव्वल स्थान पर है। कहा, प्रधानमंत्री ने हमारी मातृ शक्ति को नीतिनिर्धारकों की श्रेणी में लाते हुए हमें श्रम करने वालो को महत्व देकर भारत को स्वावलम्बी बनाया है। हमारा देश युवाओं का देश है, जिसमें संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता है।

सुरेन्द्र सिंह ने बताया, इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य राज्य की समस्त युवा शक्ति के साथ महिला व नारी शक्ति को उद्यमिता व स्वरोजगार से जोड़ने, कई संसाधनों व योजनाओं के माध्यम उनकी आर्थिकी मजबूत करने, बेरोजगारी का निराकरण कर देश में जीरो प्रतिशत बीपीएल एवं देश की इकोनॉमी को 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है।

अंत में एमकेपी कॉलेज सोसाइटी की स्वरोजगार व उद्यमिता के क्षेत्र से जुड़ी कई छात्राओं को सम्मानित किया गया। उनको अतिथियों ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देते हुए प्रोत्साहित किया और उन्हें इसी प्रकार अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ाने के लिए और युवाओं की नई टीम को साथ में जोड़ने के लिए कहा।

इस मौके पर डॉ बालेश्वर पाल, एमआईटी उप निदेशक गीता चौहान, सिद्धार्थ बंसल, प्रिन्स यादव, सीमा रस्तौगी प्राचार्य एमकेपी इंटर कॉलेज, सुशील कुमार, आधार वर्मा, विवेक नौटियाल आदि मौजूद थे।

इनको मिला नारीशक्ति सम्मान

आसमा अंसारी, पलक, अंजली चौहान, हिना, मानसी चौधरी, सुष्मिता मौर्य, राघवी चौधरी।

Loading

About The Author


Spread the love