रानीपोखरी ग्राम सभा पहुंचीं जम्मू की महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा
370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास कार्य की गंगा बहने लगी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाने के बाद वहां पर जहां विकास कार्यों में तेजी आई है, वहीं अब असली आज़ादी भी मिली है।
उपरोक्त बात जम्मू-कश्मीर से राजधानी के रानीपोखरी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचीं महिला जन प्रतिनिधियों ने कही। इस दौरान 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रानीपोखरी ग्राम सभा में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा भी लिया। इस मौके पर महिला जनप्रतिनिधियों का गंगाजली और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इससे पहले जनप्रतिनिधियों को उत्तर एंपोरियम हाट में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पात और ग्रामसभा में पार्क में घुमाया गया। प्रतिनिधिमंडल के साथ आईं ऊधमपुर ब्लॉक की नोडल अधिकारी पूजा ने कहा, यहां की ग्राम सभा में अच्छे विकास कार्य हुए हैं, जिनसे सीख लेकर अपने यहां भी इन ऐसे ही विकास कार्यों को कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल के साथ आईं रियासी ब्लॉक की रेनू शर्मा ने कहा, जम्मू कश्मीर के लोगों को असल में आजादी केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद मिली है। सुनीता शर्मा ने कहा, धारा 370 हटाने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है।
कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लोकसभा में आरक्षण देकर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर प्रधान सुधीर रतूड़ी भी मौजूद रहे। उधर, ग्राम सभा में महिला जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय महिलाओं पर पुरुषों के जहां भारत माता के जय के नारे लगाए, वहीं नृत्य भी किया।








![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश