May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एयरपोर्ट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विशेष सफाई अभियान चलाते हुए कूड़ा कचरा इकट्ठा किया।

एयर पोर्ट के अफसरों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की विशेष पहल स्वच्छता ही सेवा के तहत अभियान चलाया। इस बाबत निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया, उनके (मिश्रा) नेतृत्व में विभागाध्यक्षों ने अभियान में हिस्सा लिया। मिश्रा ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा, स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। इस मौके पर स्वच्छता अभियान में दिनेश सिंह, एसडी शर्मा, वी सीतारमन आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love