मंगलवार को दो हजार करोड़ और बुधवार को एक हजार करोड़ के निवेश पर किए गए हस्ताक्षर
उत्तराखंड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप, उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ भी करार
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के लिए विदेशी निवेशकों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करने ब्रिटेन के दौरे पर लंदन प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में जहां लंदन के कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट कर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
वहीं, मंगलवार को पोमा ग्रुप के साथ दो हजार करोड़ और बुधवार को उषा ब्रेको के साथ एक हजार करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किया। लंदन में उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष प्रशांत झावर के साथ एक हजार करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किया गया। दिसंबर में उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।
उत्तराखंड सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित भी किया। धामी ने कहा, पोमा गुप द्वारा हरिद्वार समेत कई अन्य धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में रोपवे के लिए तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश की इच्छा जाहिर की है।
कहा, प्रदेश सरकार का फोकस पर्यटन के साथ इकोलॉजी और इकॉनमी पर भी है। सरकार निवेश के लिए ऐसे रास्ते खोज रही, जिसमें विकास और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। रोपवे जैसे विकल्प प्रदेश में जहां एक ओर पर्यटकों को सुगमता प्रदान करेंगे, वहीं स्थानीय लोगों की आजीविका के लिए भी यह बेहतर सिद्ध होगा।
राज्य में हो रहे निवेश के माध्यम से हम सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य को विकास पथ पर अग्रसर करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्पित है।
ईको फ्रेंडली पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की बहुत संभावना
सीएम ने कहा, उत्तराखंड में ईको फ्रैंडली टूरिज्म के क्षेत्र में निवेश की बहुत संभावना है। पोमा ग्रुप रोपवे निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है। ग्रुप का प्रदेश में काम करने का बहुत पुराना अनुभव है। कहा, चमोली के औली रोपवे में ग्रुप तकनीकी मदद कर चुका है। वर्तमान में पोमा ग्रुप देहरादून-मसूरी रोपवे एवं यमुनोत्री रोपवे में भी तकनीकी मदद कर रहा है।

समिट से प्रदेश के उत्पादों को मिलेगी अलग पहचान
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा, उत्तराखंड के एक पर्वतीय राज्य होने से यहां की कृषि जलवायु भी अन्य राज्यों से भिन्न है। कहा, यूरोप से लेकर सभी देशों में ऑर्गेनेक उत्पादों की विशेष मांग हैं। समिट के जरिए प्रदेश के उत्पादों को विदेशों में और प्रभावी ढंग से पंहुचाया जा सकेगा। कहा, सर्विस सेक्टर का लंदन बड़ा केंद्र है, इसलिए यहां टूरिज्म, आईटी, हेल्थकेयर के क्षेत्र के बड़े निवेशक कार्य कर रहे हैं।

सरकार का लक्ष्य दुनिया के निवेशक प्रदेश में करें निवेश
कहा, सरकार का लक्ष्य है कि दुनियाभर से निवेशक प्रदेश का रुख करें, ताकि औद्योगिक गतिविधियों को और रफ्तार मिल सके। कहा, उत्तराखंड में फार्मा एवं मेडिकल टेक्नोलॉजी की अपार संभावनाएं हैं। कहा, प्रदेश इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत में एक पहचान बनाने में सफल रहा है। कहा, हेल्थ केयर एवं लाइफ साइंस के क्षेत्र में ब्रिटेन अग्रणी हैं।

उत्तराखंड भारत के फार्मा हब के रूप में विख्यात
कहा, उत्तराखंड भी भारत के फार्मा हब के रूप में प्रतिष्ठित है। राज्य में 3 फार्मा क्लस्टर हैं, जिनमें 300 से अधिक उद्योग कार्य कर रहे हैं। कहा, सरकार का प्रयास है कि ब्रिटेन समेत अन्य देशों के इन्वेस्टर्स यहां निवेश करें। इस मैके पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा आदि मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश