May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

‘पीएम मोदी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर’

Spread the love

प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गेंद खेलकर किया विधिवत शुभारंभ

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों के उन्नयन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिसका फल भी मिलने लगा है।

उपरोक्त उदगार उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को राजधानी के आर्यन क्रिकेट ग्राउंड गजियावाला में डिपार्टमेंटल क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी ऑफ उत्तराखंड (डीएसीडीयू) द्वारा प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही। जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के आर्यन क्रिकेट एकेडमी, गजियावाला में 30 सितंबर से चार अक्तूबर तक किया जा रहा है। जोशी ने कहा, राज्य में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

कहा, राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष शुरू की गई मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। कहा, राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति भी लाई गई है।

इस मौके पर संरक्षक विपिन बलनी, वरिष्ठ उपाध्याय राजेंद्र चौधरी, विकास रावत, आशुतोष सेमवाल, उप सचिव विनेश राणा, किरन आदि लोग मौजूद रहे।

ये टीमें ले रही हैं भाग

केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सचिवालय उत्तराखंड सिविल सर्वसेज सहित आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Loading

About The Author


Spread the love