सीएम के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्रियों संग भाजपा पदाधिकारी भी पहुंचे
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। ब्रिटेन के पांच दिन के दौरे से लौटने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून पहुंचने पर शनिवार को रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रियों, पार्टी के विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति पर मुख्यमंत्री का सभी ने आभार जताया। मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए ब्रिटेन में आयोजित कई बैठकों में राज्य में लगभग 12,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर करार हुआ।


ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी। मुख्यमंत्री के ब्रिटेन से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पार्टी के विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।


अव्यवस्था पर कप्तान के जांच के निर्देश
स्वागत समारोह में अव्यवस्था पर बड़े पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब हो कि स्वागत समारोह में भीड़ देखते ही देखते बढ़ गई थी और हेलीकॉप्टर के पास तक पहुंच गई थी, जिससे कोई भी हादसा हो सकता था। भीड़ के कारण स्थिति संभालने में पुलिस को दिक्कतें हुईं थी।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश