May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बाइक सवार मामा-भांजे की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Spread the love

दोनों यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे, सिडकुल थाना क्षेत्र में हुई घटना

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। रविवार की देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार यूपी के सहारनपुर निवासी मामा-भांजे की मौत हो गई।

सिडकुल थाना क्षेत्र में हुई घटना में दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार की देर शाम रोहित अपने मामा रवि कुमार निवासी ग्राम मुगल माजरा, सहारनपुर के साथ बाइक से रसूलपुर जा रहा था।

रसूलपुर टोंगिया के पास-ट्रॉली ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सिडकुल पुलिस के अनुसार, रोहित के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love