निदेशक ने जारी किया आदेश, एससी का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने का था आरोप, कई जांचों के बाद कार्रवाई
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी टम्टा को शासन ने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने के आरोप में जांच के बाद बर्खास्त का दिया।
कई स्तरों से हुई जांच के बाद पुष्टि हुई थी की लक्ष्मी ब्राह्मण थीं, लेकिन पति की जाति टम्टा के आधार पर अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाई थी। विभाग के निदेशक हरिचंद सेमवाल ने बर्खास्त करने के आदेश जारी करते हुए कहा कि मामला हाईकोर्ट में भी गया था, इसके बाद यह फैसला लिया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश