बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली हॉफ मैराथन के पुरुषों की दौड़ में केन्या के डेनियल एबेन्यू और महिलाओं में इथोपिया की अल्माज अयाना ने अपने नाम की। अयाना ने छह साल पहले भी दिल्ली हॉफ मैराथन जीती थी।
मैराथन शुरू होने के पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुषों के हॉफ मैराथन में केन्या के डेनियल एवेन्यू ने 59.27 सेकंड में दौड़ पूरी की, जबकि महिलाओं में इथियोपिया की अल्माज अयाना विजेता बनीं। उन्होंने यह दौड़ एक घंटे सात मिनट और 59 सेकंड में पूरी की।
इसके पूर्व हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कई श्रेणियों में 36,000 धावकों की भागीदारी से पता चलता है कि देश के लोगों ने फिट इंडिया मुहिम को अपना लिया है। कहा, स्टेडियम के अंदर लोगों के उत्साह और माहौल से पता चलता है कि लोग फिटनेस को ही अब अपना उद्देश्य बनाने लगे हैं।
उधर, पुरुषों के हाफ मैराथन में चार्ल्स और गोबेना क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे, जबकि महिलाओं में चेसांग और विओला क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं, भारतीय वर्ग में पुरुषों की मैराथन में उत्तर प्रदेश के अभिषेक और महिलाओं में कविता यादव अव्वल रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश