केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं ने सैकड़ों की संख्या में किए बाबा केदार के दर्शन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ की ऊंची चोटियों में सोमवार को फिर बर्फबारी के साथ बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों को अब अलाव का भी सहारा लेना पड़ रहा है।
सोमवार को यमुनोत्री धाम में यमुना मंदिर परिसर में बारिश के साथ पहले ओले पड़े फिर बर्फबारी होने लगी। इसके अलावा यमुनोत्री धाम की आसपास की चोटियों पर बर्फबारी और बारिश के साथ ओले गिरे। यमुनोत्री धाम में करीब एक घंटे तक बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में काफी गिरावट भी दर्ज की गई।
उधर, केदारनाथ धाम में भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हुई, जिससे धाम और उसके आसपास के क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया है। केदारनाथ धाम की चोटियों में भी बर्फबारी हुई। बाबा केदार के भक्तों ने बर्फबारी के बीच भी दर्शनों के लिए लाइन में खड़े रहे। वहीं, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में भी सोमवार काफी देर तक बर्फबारी हुई, जिससे धाम और उसके आसपास ठंड और बढ़ गई है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश