बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और प्रभु से आशीर्वाद मांगा।
मिली जानकारी के अनुसार कवि कुमार विश्वास सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कुमार विश्वास मंदिर के अंदर पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। मंदिर से निकलने के बाद कुमार को बदरीविशाल का प्रसाद भी मंदिर समिति ने भेंट किया।
इसके बाद रविवार की देर शाम कुमार विश्वास धार्मिक नगरी हरिद्वार पहुंचे और हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रीगंगा महासभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कुमार विश्वास के साथ हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश