May 26, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

केदारनाथ में बर्फबारी से पारा-8 और गंगोत्री में पारा-7 डिग्री पहुंचा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से जहां केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, वहीं पारा भी माइनस स्तर पर पहुंच गया है।

केदारनाथ धाम में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जमकर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान -8 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां कई स्थानों पर तीन से पांच इंच तक बर्फ भी जमा हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा धाम में यात्रा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।

बृहस्पतिवार को तो धाम में करीब तीन घंटे तक बर्फबारी होती रही। उधर, बर्फबारी का कहर गंगोत्री और यमुनोत्री में शुरू हो गया है। गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी के चले पारा -7 तक पहुंच गया। यहां पर अलकनंदा नदी का पानी और नलों का पानी भी जम गया है, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love