May 26, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

फूलों से सजे बाबा केदार, बदरीविशाल, गंगोत्री और यमुनोत्री

Spread the love

दीपावली पर्व के चलते फूलों की महक बिखेर रहे हैं चारों धाम के ये तीर्थस्थल

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। दिवाली से एक दिन पूर्व ही जहां बाबा केदार का दरबार फूलों से सजकर तैयार हो गया है, वहीं बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के मंदिर भी खूबसूरत फूलों की महक से अद्भुत छटा बिखेर रहे हैं।

दीपावली के पावन पर्व पर बाबा केदार का दरबार कमल, गेंदा, गुलाब, गुलदावरी, चमेली और गुडहल के फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार को तकरीबन 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं, भगवान बदरीविशाल के दरबार को भी दीपावली के पर्व पर गेंदे के फूलों से सजा दिया गया है। यहां पर करीब 10 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है।

बदरीनाथ धाम में दीपावली पर विशेष पूजा अर्चना भी संपन्न की जाएगी। उधर, दीवाली पर्व के साथ ही गंगोत्री धाम के कपाट बंदी को देखते हुए खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। गंगोत्री धाम स्थित मां गंगा के मंदिर को करीब 20 क्विंटल फूलों से महकाया गया है।

गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को बंद होंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। यमुनोत्री धाम को भी दीपावली पर्व को देखते हुए फूलों से सजाया गया है। यहां पर करीब दो क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है। इस समय चारों धाम खूबसूरत फूलों की महक से जहां सराबोर हैं, वहीं अद्भुत छटा भी बिखेर रहे हैं।

Loading

About The Author


Spread the love