मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को लगाया, वॉकी-टॉकी से मजदूरों से संपर्क, सभी सुरक्षित
बेबाक दुनिया ब्यूरो
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों से वॉकी-टॉकी से संपर्क कर जहां सभी का हालचाल जाना गया, वहीं मजदूरों की डिमांड पर पाइप लाइन के जरिए खाना भी भिजवाया गया.


उधर, मलबा हटाने को हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को भी काम में लगा दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, वॉकी-टॉकी के जरिए थ्रू टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हुआ है और फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित हैं। उनकी डिमांड पर पाइप लाइन के जरिए रसद सामग्री भी उनके पास तक रात में पहुंचाई गई है।
बताया, टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइप लाइन से जहां ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही, वहीं इसी पाइपलाइन से रविवार की रात में मजदूरों के खाने के लिए पैकेट कंप्रेसर से दबाव बनाकर भेजे गए। कंट्रोल रूम के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान में समन्वय के लिए 24 घंटे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश