January 31, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

खराब मौसम से बैरंग लौटी इंडिगो की फ्लाइट

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को दिल्ली से जौलीग्रांट आने वाली इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट के आसमान से ही बैरंग लौट गई।
इस फ्लाइट को सुबह साढ़े सात बजे एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन फ्लाइट यात्रियों को लेकर कुछ मिनट पहले सुबह 7:18 पर एयरपोर्ट के आसमान में पहुंची। उस समय मौसम खराब था। खराब मौसम से विजुअलिटी कम होने से पायलट ने आसमान का चक्कर लगाते हुए विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया। हालांकि, उसके बाद इंडिगो की मुंबई से आने वाली दूसरी फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके अलावा आठ बजे इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर हवाई पैसेंजरो को लेकर लैंड हो गई।

Loading

About The Author


Spread the love