बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। जिले में रविवार को एक प्रिंट फैक्ट्री के गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिले के रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में एपी फायल्स प्रिंट फैक्ट्री के गोदाम में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। आज लगने से गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटे और धुआं उठने लगा। सूचना पर पहुंची भगवानपुर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों के सामान जलकर राख हो गया। इस बाबत भगवानपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया, फैक्ट्री में लगी आग को काबू कर लिया गया है। बताया, शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। बताया, फैक्ट्री में दवाइयों के रैपर बनाए जाते हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश