May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

तीन लाख करोड़ के करार…44 हजार करोड़ के करारों की ग्राउंडिंग

Spread the love

दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुक्रवार से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ और नौ दिसंबर को एफआरआई में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आठ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह नौ दिसंबर को समापन करेंगे। धामी ने कहा, डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अभी तीन लाख करोड़ के करार किए जा चुके हैं, जबकि 44 हजार करोड़ के करारों की ग्राउंडिंग भी हो चुकी है। कहा, देवभूमि उत्तराखंड में कार्य करने के लिए निवेशकों द्वारा जो रुचि दिखाई गई है, उससे राज्य की प्रगति में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य में कार्य करने की अनेक संभावनाएं। इन क्षेत्रों को विशेष फोकस किया जा रहा है। कहा, राज्य में ऐसे करारों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें स्थानीय स्तर पर लोगों को सबसे अधिक रोजगार मिल सके। कहा, इन्वेस्टर्स समिट के तहत जो करार हुए हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से चल रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा, इन्वेस्टर्स समिट में देश और विदेश के बड़े उद्योगपति भाग ले रहे हैं। हेल्थ, वेलनेस, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, ऑटोमोबाइल, फार्मा एवं राज्य की आवश्यकतानुसार कई सेक्टरों पर फोकस किया गया है। कहा, जिन निवेशकों से करार हुए हैं, उनको राज्य में निवेश करने के लिए नीतियों का सरलीकरण भी किया गया है। निवेशकों के सुझावों पर 27 नई नीतियां बनाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन राज्य को निरंतर मिल रहा है। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, डीएम देहरादून सोनिका, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love